जम्मू, 24 फरवरी| बेहतरीन फॉर्म में चल रहे केएल राहुल को 29 फरवरी से ईडन गार्डन्स स्टेयिम में बंगाल के खिलाफ खेले जाने वाले रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल के लिए कनार्टक की टीम में चुना गया है। राहुल भारत की सीमित ओवरों की टीम का हिस्सा हैं और हाल ही में न्यूजीलैंड दौरे से लौटे हैं। 

Advertisement

न्यूजीलैंड में उन्होंने टी-20 और वनडे सीरीज में बल्ले से दमदार प्रदर्शन किया था और विकेटकीपर की जिम्मेदारी भी अच्छे से निभाई थी।

Advertisement

वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, राहुल को सेमीफाइनल के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय कर्नाटक टीम में जगह मिली है। कर्नाटक ने जम्मू एवं कश्मीर को क्वार्टर फाइनल मंल मात देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। राहुल को इस मैच में आराम करने की सलाह दी गई थी। न्यूजीलैंड दौरे से ही लौटे मनीष पांडे क्वार्टर फाइनल में खेले थे।

पहले सेमीफाइनल में पिछले साल की उप-विजेता सौराष्ट्र का सामना गुजरात से राजकोट में होगा। वहीं कर्नाटक की टीम बंगाल से दूसरे सेमीफाइनल में भिड़ेगी। दोनों मुकाबले 29 फरवरी से शुरू होंगे। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार