आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपरजायंट्स की कप्तानी कर रहे केएल राहुल के लिए फिलहाल कुछ भी सही होता नहीं दिख रहा है।  हाल ही में टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया गया और इस टीम में केएल राहुल को जगह नहीं दी गई। राहुल के लिए ये खबर किसी सदमे से कम नहीं थी कि अब उन्हें एक और झटका लगता दिख रहा है।

Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिली शर्मनाक हार के बाद में अपनी जगह बनाने में नाकाम रहने के बाद अब राहुल की आईपीएल से भी कप्तानी जाना तय लग रहा है। ताज़ा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केएल राहुल अपनी लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) की कप्तानी भी खो सकते हैं। हैदराबाद के खिलाफ हार के बाद लखनऊ के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को झटका लगा है और इस मैच के बाद टीम के मालिक संजीव गोयनका भी केएल राहुल पर अपना गुस्सा निकालते हुए दिखे थे ऐसे में संभवतः लखनऊ के बाकी बचे दो मैचों के लिए केएल राहुल को कप्तानी से बर्खास्त किया जा सकता है।

Advertisement

ये रिपोर्ट सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो के वायरल होने के बाद सामने आई है, जिसमें एलएसजी के मालिक संजीव गोयनका केएल राहुल से गुस्से में बात करते दिख रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये भी पता चला है कि टीम केएल राहुल को आईपीएल 2025 मेगा नीलामी से पहले रिटेन नहीं करेगी। अगर ऐसा होता है तो लखनऊ फ्रेंचाइजी के साथ उनका तीन साल का लंबा कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। जबकि, ऐसी कुछ अफवाहें हैं कि केएल अपनी बल्लेबाजी पर अधिक ध्यान केंद्रित करने के लिए कप्तानी से हट सकते हैं।

अगर राहुल को कप्तानी से हटाया जाता है तो वो दूसरे ऐसे कप्तान होंगे जिन पर मालिक संजीव गोयनका की मार पड़ेगी क्योंकि इससे पहले आईपीएल 2016 और 2017 में भी गोयनका राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के मालिक रहे थे और जब 2016 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में पुणे की टीम नीचे से दूसरे पायदान पर रही थी तो गोयनका ने अगले आईपीएल सीजन में धोनी को कप्तानी से हटाकर स्टीव स्मिथ को कमान सौंपी थी। उनके इस फैसले से फैंस काफी निराश हुए थे और अब जब केएल राहुल के साथ उनका वीडियो सामने आया है तो फिर से कुछ ऐसा ही होता दिख रहा है।

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, "डीसी के खिलाफ अगले गेम से पहले पांच दिन का अंतर है। फिलहाल, कोई निर्णय नहीं लिया गया है, लेकिन ये समझा जाता है कि अगर राहुल शेष दो मैचों के लिए अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित करने की योजना बनाते हैं, तो प्रबंधन को कोई आपत्ति नहीं होगी।"

Also Read: Live Score

Advertisement

अगर एक बल्लेबाज के रूप में केएल राहुल की बात करें तो उन्होंने अब तक मौजूदा सीजन में खेले गए 11 मैचों में कुल 460 रन बनाए हैं लेकिन इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट काफी कम रहा है और इसे लेकर हर सीजन में उनकी आलोचना होती रही है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार