17 नवंबर। इंदौर टेस्ट भारतीय टीम ने एक पारी और 130 रनों से जीतने में सफलता पाई। मयंक अग्रवाल को उनके बेहतरीन दोहरा शतक के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। टेस्ट चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने लगातार छठा टेस्ट मैच जीतने का कमाल कर दिखाया है।

Advertisement

आपको बता दें कि कप्तान के तौर पर कोहली एक और रिकार्ड अपने नाम किया है। वह भारत के लिए सबसे ज्यादा बार पारी से टेस्ट मैच जीतने वाले कप्तान बन गए हैं। यह कोहली की कप्तान के तौर पर 10वीं पारी से जीत है। उन्होंने इस मामले में महेंद्र सिंह धोनी, सौरभ गांगुली और मोहम्मद अजहरुद्दीन को पीछे छोड़ा है।

Advertisement

इसके अलावा विराट कोहली ने इंदौर में टेस्ट जीतने के बाद अपने एक फैन के लिए कुछ ऐसा किया जिसने हर किसी का दिल जीत लिया है। हुआ ये कि जब भारतीय टीम टेस्ट जीतने के बाद स्टेडियम से बाहर निकल रही थी तो बाहर एक दिव्यांग फैन भारतीय खिलाड़ी को चियर कर रहा था। ऐसे में जब कोहली ने दिव्यांग फैन को देखा तो उनसे मिले और साथ ही कुछ देर तक बात-चीत की। कोहली ने ऐसा कर हर किसी का दिल जीत लिया बल्कि उस दिव्यांग फैन को भी जीवनभर का नहीं भूलने वाला सुख प्राप्त हुुआ।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार