एंटिगा, 25 अगस्त | कप्तान विराट कोहली (नाबाद 51) और उपकप्तान आजिंक्य रहाणे (नाबाद 53) के अर्धशतकों की मदद से भारत ने यहां सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट के नुकसान पर 185 रन बना लिए हैं और उसे अब तक 260 रन की मजबूत बढ़त हासिल हो चुकी है। स्टंप्स के समय कोहली 111 गेंदों पर दो चौके और रहाणे 140 गेंदों पर तीन चौके लगाकर नाबाद लौटे। दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट के लिए अब तक 104 रनों की साझेदारी हो चुकी है। कप्तान कोहली का यह 21वां और उपकप्तान रहाणे का यह 18वां अर्धशतक है।

Advertisement

भारत ने पहली पारी में 297 रन का स्कोर बनाया और फिर उसने वेस्टइंडीज को 222 रन पर ऑलआउट कर पहली पारी में 75 रन की बढ़त हासिल थी।

Advertisement

दूसरी पारी में भारत ने लंच तक बिना किसी नुकसान के 14 रन बना लिए थे। लंच के बाद टीम ने 30 के कुल स्कोर पर मयंक अग्रवाल (16), 73 के स्कोर पर लाकेश राहुल (38) और 81 के स्कोर पर चेतेश्वर पुजारा (25) का विकेट गंवा दिया। मयंक ने 43 गेंदों पर दो चौके, राहुल ने 85 गेंदों पर चार चौके और पुजारा ने 53 गेंदों पर एक चौका लगाया। 

 

वेस्टइंडीज की ओर से रोस्टन चेज को दो और केमार रोच को अब तक एक सफलता हाथ लगी है। 

इससे पहले, वेस्टइंडीज ने अपने कल के स्कोर आठ विकेट पर 189 रन से आगे खेलना शुरू किया। कप्तान जेसन होल्डर ने 10 और मिग्यूएल कमिंस ने खाता खोले बिना अपनी पारी को आगे बढ़ाया। 

दोनों बल्लेबाजों ने नौवें विकेट के लिए 41 रनों की साझेदारी की। मेजबान टीम को नौंवा झटका 220 के स्कोर पर होल्डर के रूप में लगा। उन्होंने 65 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 39 रन बनाए। इसके दो रन बाद ही कमिंस 45 गेंदों पर खाता खोले बिना 10वें बल्लेबाज के रूप में आउट हुए। 

Advertisement

होल्डर और कमिसं के अलावा क्रैग ब्रैथवेट ने 14, जॉन कैम्पवेल ने 23, अपना पदार्पण टेस्ट मैच खेल रहे शामर ब्रूक्स ने 11, डैरेन ब्रावो 18, रोस्टन चेज ने 48, शाई होप ने 24, शिमरोन हेटमेयर ने 35 और केमार रोच ने शून्य रन बनाए। 

भारत की ओर से ईशांत शर्मा ने 43 रन पर पांच विकेट, मोहम्मद शमी ने 48 रन पर दो विकेट, रवींद्र जडेजा ने 64 रन पर दो विकेट और जसप्रीत बुमराह ने 55 रन पर एक विकेट हासिल किया। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार