IPL 2020: आईपीएल सीजन 13 के 35वें मुकाबले में आज कोलकाता नाइट राइडर्स (olkata Knight Riders) का सामना डेविड वॉर्नर (David Warner) की सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के साथ है। इस मैच से पहले केकेआर के फैंस के लिए खुशबरी है। आईपीएल की कमेटी ने कोलकाता के गेंदबाज सुनील नारायण (Sunil Narine) के बॉलिंग एक्शन को हरी झंडी दे दी है। ऐसे में नरेन आज का मैच खेल सकते हैं।

Advertisement

10 अक्टूबर को अबू धाबी में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान मैच ऑफिशियल ने उनके बॉलिंग एक्शन को लेकर शिकायत की थी। रिपोर्ट के बाद नारायण को वॉर्निंग लिस्ट में डाल दिया गया था। ऐसे में अगर उनके बॉलिंग एक्शन को लेकर दोबारा कोई शिकायत होती तो उन पर बैन लगाया जा सकता था। 

Advertisement

केकेआर मैनेजमेंट ने आईपीएल के अधिकारियों से दोबारा नारायण के एक्शन को देखने की अपील की थी। आईपीएल कमेटी ने सुनील नारायण के एक्शन को हर तरह से स्लो मोशन में खुली आंखों से देखा। जांच के दौरान कमेटी ने नारायण के एक्शन को ठीक पाया और देखा कि उनकी कोहनी उतनी ही रेंज में मुड़ रही है जिसकी आईसीसी इजाजत देती है। एक्शन की जांच के बाद कमेटी ने यह फैसला लिया कि सुनील नरेन अपने पुराने एक्शन के साथ गेंदबाजी कर सकते हैं।

आईपीएल की कमेटी के इस फैसले के बाद सुनील नारायण को वॉर्निंग लिस्ट से बाहर कर दिया गया है। बता दें कि पिछले दो मैचों में सुनील नारायण केकेआर टीम का हिस्सा नहीं थे। ऐसे में सुनील नरेन अगर आज के मैच में वापसी करते हैं तो केकेआर की टीम को बल्लेबाजी के साथ ही गेंदबाजी में भी अच्छा विकल्प मिल जाएगा। फिलहाल केकेआर की टीम 8 मैचों में 4 जीत के साथ चौथे स्थान पर है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार