टीम इंडिया के ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) अपने भाई हार्दिक पांड्या (Hardik pandya) के बेटे अगस्त्या (Agastya) के बेहद करीब हैं। क्रुणाल पांड्या को अक्सर सोशल मीडिया पर हार्दिक के नन्हे बेटे के साथ तस्वीर या फिर वीडियो पोस्ट करते हुए देखा जाता है। इस बीच क्रुणाल पांड्या ने नन्हे अगस्त्या के साथ इंस्टाग्राम पर एक क्यूट वीडियो पोस्ट किया है जिसे फैंस जमकर पसंद कर रहे हैं।

Advertisement

क्रुणाल पांड्या ने हार्दिक पांड्या के बेटे के साथ वीडियो पोस्ट करते हुए उसको कैप्शन दिया, 'मिलिए मेरे नए ट्रेनिंग पार्टनर से।' क्रुणाल पांड्या द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और यूजर्स जमकर इसपर रिएक्ट भी कर रहे हैं। 15 मिनट में ही इस वीडियो को 8 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

Advertisement

वहीं वीडियो में नन्हे अगस्त्या को क्रुणाल पांड्या के साथ ट्रेनिंग में जाते हुए देखा जाता है। इस दौरान अगस्त्या क्रुणाल पांड्या को बॉलिंग करते हुए भी नजर आते हैं। अगस्त्या की क्यूट बॉलिंग के सामने क्रुणाल पांड्या थोड़ा सा नर्वस दिखते हैं। वहीं वो खुद इशारों-इशारों में अगस्त्या की बॉलिंग की तारीफ करते हैं।

बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए हार्दिक पांड्या टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो चुके हैं। हार्दिक पांड्या ने चोट से जूझने के बाद ना केवल आईपीएल 2022 में अपनी छाप छोड़ी बल्कि इंटरनेशनल क्रिकेट में भी वो जलवे बिखेरे हुए हैं। वहीं अगर क्रुणाल पांड्या की बात करें तो वो फिलहाल टीम इंडिया में वापसी के लिए जमकर पसीना बहाते हुए नजर आ रहे हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार