भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) के पास बुधवार (7 अगस्त) को श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले तीसरे औऱ आखिरी वनडे में दो खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। यह मुकाबला भारतीय समय के अनुसार दोपहर 2.30 बजे से होगा। 

Advertisement

इरफान पठान को पछाड़ने का मौका

Advertisement

कुलदीप अगर तीन विकेट हासिल कर लेते हैं तो भारत के लिए वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान को पछाड़कर दसवें नंबर पर पहुंच जाएंगे। कुलदीप ने अभी तक 105 वनडे मैच की 103 पारियों में 171 विकेट हासिल किए हैं। वहीं इरफान के नाम 120 मैच की 118 पारियों में 173 विकेट दर्ज हैं।

अनिल कुंबले, जवागल श्रीनाथ, अजीत अगरकर, जहीर खान, हरभजन सिंह, कपिल देव, रविंद्र जडेजा, वेंकटेश प्रसाद,मोहम्मद शमी ही इस लिस्ट में फिर कुलदीप से आगे रह जाएंगे। 

 

 भुवनेश्वर कुमार से निकल सकते हैं आगे

भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भुवनेश्वर कुमार को पछाड़ने के लिए कुलदीप को सिर्फ 2 विकेट की दरकार है। 
भुवनेश्वर फिलहाल इस लिस्ट में 13वें नंबर पर हैं औऱ उन्होंने तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 229 मैच की 243 पारियों में 294 विकेट लिए हैं। वहीं कुलदीप अभी तक सभी फॉर्मेट्स को मिलाकर 157 मैच की 163 पारियों में 293 विकेट अपने खाते में डाल चुके हैं। 

Advertisement

बता दें कि कुलदीप ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के पहले दो वनडे मैच में 3 विकेट हासिल किए हैं। 

गौरतलब है कि सीरीज में फिलहाल श्रीलंकाई टीम 1-0 से आगे है। पहला मैच टाई पर खत्म हुआ था और दूसरे मैच में श्रीलंका ने शानदार जीत हासिल की थी। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार