इंटरनेशनल मास्टर्स लीग 2025 में श्रीलंका मास्टर्स के कप्तान कुमार संगकारा का बल्ला बेशक रन ना उगल रहा हो लेकिन वो अपनी विकेटकीपिंग से दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। साउथ अफ्रीका मास्टर्स पर श्रीलंका की सात विकेट की शानदार जीत के दौरान, इस दिग्गज विकेटकीपर ने डाइव लगाकर टीम के लिए पांच रन बचाए और उनकी ये डाइव देखकर फैंस को पुराने संगकारा की याद आ गई।

Advertisement

ये घटना साउथ अफ्रीका की पारी के पहले ही ओवर में देखने को मिली जब ओवर की चौथी गेंद इसुरु उदाना ने लेग साइड की तरफ डाली और गेंद पड़ने के बाद थोड़ी स्विंग भी हुई। ऐसा लग रहा था कि गेंद वाइड के साथ-साथ चार रन भी देकर जाएगी लेकिन कुमार संगकारा ने अपनी बाईं ओर छलांग लगाई और एक हाथ से गेंद को पकड़कर अपनी टीम के लिए चार रन बचा लिए।

Advertisement

47 वर्षीय संगकारा का ये एफर्ट देखकर हर कोई दंग रह गया। उनके इस एफर्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे आप नीचे देख सकते हैं। इस मैच की बात करें तो श्रीलंका मास्टर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और साउथ अफ्रीका मास्टर्स को निर्धारित 20 ओवरों में 180 रनों पर रोक दिया। पूर्व प्रोटियाज ओपनर हाशिम अमला ने 53 गेंदों पर 76 रनों की शानदार पारी खेली। 

इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका मास्टर्स की शुरुआत अच्छी रही और ओपनर कुमार संगकारा और उपुल थरंगा ने 50 रनों की ठोस शुरुआत दी, लेकिन ऑफ स्पिनर थांडी तासबाला ने दोनों को जल्दी-जल्दी आउट करके मैच का रुख बदल दिया। जब श्रीलंका मुश्किल में था, तब असेला गुनारत्ने और चिंतका जयसिंघे ने मैच जीतने वाली साझेदारी की। जयसिंघे की 23 गेंदों में अर्धशतकीय पारी और गुनारत्ने की सधी हुई पारी की बदौलत श्रीलंका ने सिर्फ 17.2 ओवर में जीत हासिल कर ली।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार