New Zealand vs Sri Lanka 1st T20I: श्रीलंका के बाएं हाथ के बल्लेबाज कुसल परेरा (Kusal Perera T20I Century) ने गुरुवार (2 जनवरी) को नेल्सन के सेड्डन पार्क में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे औऱ आखिरी टी-20 इंटरनेशनल में तूफानी शतक जड़कर इतिहास रच दिया। नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए परेरा ने अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक जड़ा और 46 गेंदों में 13 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 101 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 44 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। 

Advertisement

शतक जड़ने वाले तीसरे श्रीलंकाई

Advertisement

परेरा श्रीलंका के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में शतक जड़ने का कारनामा किया है। इससे पहले महेला जयवर्धने ने 2010 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 64 गेंदों में 100 रन, वहीं तिलकरत्ने दिलशान ने 2011 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 57 गेंदों में नाबाद 104 रन की पारी खेली थी। 

परेरा ने श्रीलंका के लिए सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उनसे पहले दिलशान ने 55 गेंदों में शतक लगाया था। 

ऐसा करने वाले पहले श्रीलंकाई

परेरा ने इस दौरान अपने 2000 टी-20 इंटरनेशनल रन पूरे कर लिए हैं और इस आंकड़े तक पहुंचने वाले श्रीलंका के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। उनके अब 77 मैच की 76 पारियों में 2056 रन बन गए हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर कुसल मेंडिस हैं, जिन्होंने 78 मैच की 78 पारियों में 1920 रन बनाए हैं। 

Advertisement

गौरतलब है कि परेरा के शतक के दम पर श्रीलंका ने इस मुकाबले में न्यूजीलैंड को 7 रन से हरा दिया। हालांकि न्यूजीलैंड ने सीरीज 2-1 से अपने नाम कर लिया। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद श्रीलंका ने 5 विकेट के नुकसान पर 218 रन बनाए। 

इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 7 विकेट गवाकर 211 रन बनाए। जिसमें रचिन रविंद्र ने 39 गेंदों में 69 रन, टिम रॉबिन्सन ने 21 गेंदों में 37 रन औऱ डेरिल मिचेल ने 17 गेंदों मे 35 रन की पारी खेली।  

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार