IPL 2021: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेले गए मुकाबले में RCB के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन मैदान पर कुछ खास नहीं कर सके। लेकिन मैदान के बाहर वो अलग ही दुनिया में नजर आ रहे थे जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है और फैंस जमकर उसपर MEMES बना रहे हैं।

Advertisement

केकेआर के गेंदबाजों के सामने जब आरसीबी के बल्लेबाज एक के बाद एक ढेर हो रहे थे तब डगआउट में अपनी बल्लेबाजी का इंतजार कर रहे काइल जैमीसन को अपनी ही दुनिया में मस्त होता देखा गया। डगआउट में बैठे काइल जैमीसन आरसीबी की मसाज थेरेपिस्ट नवनीता गौतम को देखकर मुस्कुराते हुए नजर आए।

Advertisement

वहीं नवनीता गौतम के चेहरे पर भी हंसी साफ देखी जा सकती थी। यह वाक्या जिस वक्त हुआ उस वक्त आरसीबी का स्कोर 54 रनों पर चार विकेट था। डगआउट में कप्तान विराट कोहली के अलावा अन्य सभी खिलाड़ियों के चेहरे पर चिंता साफ झलक रही थी सिवाय काइल जैमीसन को छोड़कर। यूजर्स भी इसपर मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

बता दें कि विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और उनकी पूरी टीम महज 92 रनों पर ऑलआउट हो गई। जवाब में केकेआर की टीम ने बिना किसी परेशान के 10 ओवर में ही इस लक्ष्य को 9 विकेट रहते प्राप्त कर लिया। मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को शानदार गेंदबाजी के चलते मैन ऑफ द मैच चुना गया था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार