लंदन, 18 अप्रैल| इंग्लिश काउंटी क्रिकेट क्लब लंकाशायर ने आपसी सहमति के आधार पर ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी ग्लैन मैक्सवेल, जेम्स फॉल्कनर और न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज बीजे वाटलिंग का 2020 सीजन का करार रद्द कर दिया है। वाटलिंग के कांउटी चैंपियनशिप के पहले नौ मैचों के लिए जबकि मैक्सवेल और फॉक्नर ने टी-20 ब्लास्ट टूर्नामेंट के लिएए करार किया था। इंग्लैंड में पहले ही सभी तरह की क्रिकेट गतिविधियां 28 मई तक के लिए स्थगित की जा चुकी है।

Advertisement

लंकाशायर के क्रिकेट निदेशक पॉल एलॉट ने तीनों विदेशी खिलाड़ियों से दो सप्ताह पहले ही संपर्क किया था और उन्हें मौजूदा स्थितियों से अवगत कराया था। इसके बाद एलॉट और तीनों खिलाड़ियों ने इस बात पर सहमति जताई कि 2020 का सीजन रद्द होगा।

Advertisement

एलॉट ने कहा, " सभी वित्तीय और परिचालन रूप से सभी काउंटी टीमों के लिए स्पष्ट रूप से बहुत अनिश्चित और चुनौतीपूर्ण समय है और यह स्पष्ट है कि इस समय हम जिन मुद्दों का सामना कर रहे हैं, उनका असर घरेलू सीजन के लिए तैयार करने के तरीके पर पड़ेगा। "

उन्होंने कहा, " विदेशी खिलाड़ी के साथ इस स्थिति में एक ऐसी नीति है जिस पर देशव्यापी चर्चा की गई है और हमें लगता है कि जिन खिलाड़ियों के साथ हमने मूल रूप से करार किए थे उनके साथ पारस्परिक रूप से समझौता करना समझदारी है।"

निदेशक ने कहा, " हम खिलाड़ियों और उनके प्रतिनिधियों के साथ संपर्क में रहेंगे और हम जिस समझौते पर आए हैं, उसके तहत हमारे पास 2021 अभियान के लिए उनके साथ करार करने का एक विकल्प है। "
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार