इंग्लैंड में खेली जा रही काउंटी चैंपियनशिप के दौरान एक ऐसी घटना देखने को मिली जिसने फैंस के होश उड़ा दिए हैं। दरअसल, लंकाशायर के क्रिकेटर टॉम बेली एक अजीबोगरीब घटना के चलते लाइमलाइट में आ गए हैं। मैनचेस्टर में ग्लूस्टरशायर के खिलाफ काउंटी चैंपियनशिप डिवीजन 2 मैच के दौरान जब वो बैटिंग कर रहे थए तो रन लेते वक्त उनकी जेब से उनका मोबाईल गिर गया।

Advertisement

क्रिकेट खेलते हुए मैदान के अदर खिलाड़ियों का मोबाइल लेकर जाना वर्जित है लेकिन इसके बावजूद बेली अपनी जेब में मोबाइल रखे हुए थे। ये पता तब चला जब रन पूरा करने और नॉन-स्ट्राइकर एंड पर पहुंचने की प्रक्रिया में उनका मोबाइल पिच पर गिर गया और देखते ही देखते इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Advertisement

34 वर्षीय बेली की इस हरकत पर कुछ फैंस सुझाव दे रहे हैं कि क्रिकेटर पर उनकी हरकत के लिए जुर्माना लगाया जाना चाहिए। हालांकि, इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड इस घटनाक्रम पर फिलहाल चुप्पी साधे हुए है ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि आगे चलकर बेली पर कोई कार्रवाई की जाती है या नहीं। इस बीच, लंकाशायर को 450 रनों पर आउट करने के बाद ग्लूस्टरशायर ने भी शानदार जवाब दिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

ग्लूस्टरशायर के कप्तान कैमरून बैनक्रॉफ्ट 18 रन पर आउट हो गए, जबकि उनके सलामी जोड़ीदार बेन चार्ल्सवर्थ ने 43 रन बनाए। हालांकि, ओलिवर प्राइस ने शतक जड़कर अपनी टीम को मैच में बनाए रखा। माइल्स हैमंड दुर्भाग्यशाली रहे और 97 रन पर आउट होकर शतक से चूक गए। वापसी कर रहे कैमरून ग्रीन फिलहाल प्राइस के साथ 2 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार