18 सितंबर। एशिया कप में अपने पहले मैच में भारत की टीम में खलील अहमद को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर लिया है। स्कोरकार्ड

Advertisement

खलील अहमद अपना आज डेब्यू मैच खेलेंगे। आपको बता दें कि खलील अहमद आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के तरफ से खेल चुके हैं और साथ ही अपनी गेंदबाजी के दौरान मुश्ताक अली टूर्नामेंट में 148 KMPH की रफ्तार के साथ गेंदबाजी कर हर किसी को चौंका दिया था।

Advertisement

साल 2018 के मुश्ताक अली टूर्नामेंट में खलील अहमद ने 10 मैच में 17 विकेट चटकाए थे। अहमद जहीर खान को अपना आदर्श मानते हैं और साथ ही ग्लेन मैक्ग्रा और रयान हैरिस से गेंदबाजी का गुर सिखने का काम किया है। 

खलील अहमद वनडे में भारत के तरफ से डेब्यू करने वाले 222वें खिलाड़ी बन गए हैं।

आपको बता दें कि हांगकांग की टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है। आपको बता दें कि वनडे में यह दूसरी दफा है जब हांगकांग की टीम का मुकाबला भारत से होने वाला है।

हांगकांग की टीम भारत के मुकाबले में कमजोर टीम है और ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों की कोशिश वनडे में अपनी लय हासिल करने की होगी। भारत हालांकि अपने विपक्षी को किसी भी तरह से हल्के में लेने की कोशिश करने से बचना चाहेगा। 

Advertisement

टूर्नामेंट में भारत की कमान सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के हाथों में है। नियमित कप्तान विराट कोहली को चयनकर्ताओं ने आराम देने का फैसला किया है। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार