इंग्लैंड के विस्फोटक बल्‍लेबाज लियाम लिविंगस्‍टोन (Liam Livingstone) बुरी तरह से चोटिल हो गए हैं। काउंटी चैंपियनशिप के दौरान उनके साथ यह घटना घटी। वार्विकशायर और लंकाशायर के बीच खेले जा रहे मैच में फील्डिंग करते वक्त बाउंड्री बचाने के चक्‍कर में वह अपने कंधों में चोट लगवा बैठे हैं। 

Advertisement

52 वें ओवर की पांचवी गेंद पर बल्लेबाज ने शानदार शॉट खेला। जिसे देखकर पहली झलक में ऐसा लगा कि गेंद आसानी से सीमा रेखा पार कर जाएगी लेकिन लियाम लिविंगस्‍टोन गेंद की तरफ दौड़ पड़े और बाउंड्री बचाने के चक्कर में डाइव लगा दी। लियाम लिविंगस्‍टोन चौका तो नहीं रोक सके लेकिन कंधे के बल नीचे जरूर गिर गए। 

Advertisement

इसके बाद दर्द से कराहते हुए लियाम लिविंगस्‍टोन को मैदान से बाहर ले जाया गया था। लियाम लिविंगस्‍टोन की चोट कितनी गंभीर है इसको लेकर अभी तक टीम की तरफ से कोई अपडेट नहीं आया है। 19 सितंबर से आईपीएल 2021 के दूसरे चरण का आागज होने वाला है वहीं उसके बाद टी-20 विश्वकप भी है। ऐसे में हो सकता है कि इंग्लैंड और राजस्थान रॉयल्स की टीम को तगड़ा झटका लग जाए।

बता दें कि द हंड्रेड लीग में लियाम लिविंगस्‍टोन ने अपने बल्ले के कहर से विपक्षी टीमों को धूल चटाने का काम किया था।  द हंड्रेड लीग में लियाम लिविंगस्‍टोन ने 27 छक्‍के और 22 चौके के दम पर कुल 358 रन बनाए थे। लियाम लिविंगस्‍टोन के शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें टेस्ट टीम में शामिल करने की मांग भी चल रही है। 

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार