28 सितंबर,(CRICKETNMORE)। भारत के खिलाफ दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे एशिया कप 2018 के फाइनल मुकाबले में बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने धमाकेदार शुरूआत की। 

Advertisement

लिटन दास औऱ मेहदी हसन की ओपनिंग जोड़ी ने मिलकर पहले विकेट के लिए 120 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी कर डाली। यह भारत के खिलाफ वनडे क्रिकेट में बांग्लादेश द्वारा की गई सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले साल 2015 में तमीम इकबाल औऱ सौम्य सरकार ने मिलकर पहले विकेट के लिए 102 रन जोड़े थे। 

Advertisement

साथ ही यह वनडे टूर्नामेंट के नॉकआउट मुकाबले में बांग्लादेश के बल्लेबाजों द्वारा की गई सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले 2012 एशिया कप फाइनल में तमीम इकबाल और नाज़ीमुद्दीन की जोड़ी ने मिलकर पहले विकेट के लिए 68 रन जोड़े थे। 

किसी वनडे टूर्नामेंट के फाइनल में भारत के खिलाफ छठी बार किसी टीम ने शतकीय साझेदारी की है। इससे पहले के पांच मौकों पर जब ओपनर्स ने 100 रन जोड़े थे, उन मैचों में टीम इंडिया को हार मिली थी। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार