जिम्बाब्वे में चल रहे वर्ल्ड कप क्वालिफायर 2023 में नीदरलैंड्स की टीम गज़ब का क्रिकेट खेल रही है। वेस्टइंडीज को हार का कड़वा घूंट पिलाने के बाद अब नीदरलैंड्सी की निगाहें एक और उलटफेर करने पर हैं। श्रीलंका के खिलाफ सुपर-6 के दूसरे मुकाबले में नीदरलैंड्स ने शानदार शुरुआत की और इस बार भी ऑलराउंडर लोगान वैन बीक ने अपनी टीम की अगुवाई की।

Advertisement

टॉस जीतकर श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन वैन बीक ने मैच की पहली ही गेंद पर ओपनर पथुम निसांका को पवेलियन भेजकर लंकाई खेमे में हड़कंप मचा दिया। वैन बीक नेे शानदार गेंदबाजी करते हुए पहले 10 ओवरों में ही 3 विकेट लेकर अपनी टीम को मैच में आगे ला खड़ा किया। बाकी गेंदबाजों ने भी वैन बीक का अच्छा साथ दिया और 67 के स्कोर पर ही आधी लंकाई टीम पवेलियन पहुंचा दी।

Advertisement

फिलहाल इस मैच में जिस तरह से नीदरलैंड्स की टीम गेंदबाजी कर रही है उसे देखकर ऐसा लगता है कि इस मैच में लंकाई टीम एक बड़ा स्कोर नहीं बना पाएगी और अगर ऐसा हुआ तो यकीन मानिए नीदरलैंड्स की टीम एक और उलटफेर को अंज़ाम दे देगी। हालांकि, इस उलटफेर को अंजाम देने के लिए भी वैन बीक को एक अहम भूमिका निभानी होगी।

Also Read: Live Scorecard

वहीं, सुपर-6 में पहुंचने से पहले नीदरलैंड्स की टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन किया और क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालिफायर 2023 के 18वें मैच में वेस्टइंडीज को हरा दिया। ये मुकाबला सुपर ओवर तक गया जहां नीदरलैंड ने सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 रन बनाए। लोगान वैन बीक (Logan van Beek) ने गेंदबाजी करने आए जेसन होल्डर (Jason Holder)  के ओवर में 4,6,4,6,6,4 सहित 30 रन बटोरे और वेस्टइंडीज को मैच से बाहर कर दिया। नीदरलैंड की तरफ से गेंदबाजी करने भी वैन बीक आए और 0.5 ओवर में मात्र 8 रन दिए और अपनी टीम को जीत दिलवा दी। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार