29 मई। आईपीएल 2018 में अपनी रहस्यमयी फिरकी से बड़े से बड़े बल्लेबाजों की हवा निकालने वाले राशिद खान अब भारत के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज में भी अपने इसी फॉर्म को बरकरार रखने की कोशिश करेंगे। 

Advertisement

ऐसे में उनकी ही टीम के दिग्गज बल्लेबाज शिखर धवन ने एक साक्षात्कार में राशिद खान की गेंदबाजी को लेकर एक खास बयान दिया है। शिखर धवन ने राशिद खान की गेंदबाजी को लेकर कहा कि 'जब मैं शुरूआत में उसकी गेंद पर खेला करता था तो बड़ी मुश्किल होती थी लेकिन अब मैं राशिद की गेंदबाजी बराबर खेल रहा हूं और अभ्यस्त हो चुका हूं।'

Advertisement

शिखर धवन ने आगे कहा है कि वो अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में प्लेइंग इलेवन में मौका मिला तो यकिनन राशिद खान की गेंदबाजी पर रन बनानें की भरसक कोशिश करेंगे।

गौरतलब है कि आईपीएल 2018 में राशिद खान ने एबी डीविलियर्स, विराट कोहली और धोनी जैसे बल्लेबाजों को अपनी गुगली में बोल्ड कर हर किसी को चकित कर दिया था।

यहां तक कि सचिन ने राशिद खान की गेंदबाजी को देखकर उनको बेस्ट स्पिन गेंदबाज करार दे दिया था। आपको बता दें कि भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज को लेकर राशिद खान ने भी एक खास बयान दिया था।

राशिद ने कहा था कि भारत के खिलाफ टेस्ट मैच में वो पांच नई विविधता के साथ गेंदबाजी कर भारत के बल्लेबाजों को परेशान करेंगे। PHOTOS: हार्दिक पांड्या की भाभी पंखुड़ी शर्मा है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें 

Advertisement

भारत और अफगानिस्तान के बीच ऐतिहासित टेस्ट मैच 14 जून को बैंगलोर में खेला जाएगा। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार