उनमुक्त चंद (Unmukt Chand) की तूफानी पारी और अली खान (Ali Khan) की शानदार गेंदबाजी के दम पर लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स (Los Angeles Knight Riders) ने शनिवार (6 जुलाई) को डलास के ग्रैंड पिएरे स्टेडियम में खेले गए मेजर लीग क्रिकेट 2024 (Major League Cricket 2024) के मुकाबले में टेक्सास सुपर किंग्स (Texas Super Kings) को 12 रन से हरा दिया।

 
Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद नाइट राइडर्स की शुरूआत खराब रही, लेकिन उनमुक्त ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए एक छोर संभाले रखा। उन्होंने 45 गेंदों में 6 चौकों औऱ 3 छक्कों की मदद से 67 रन की पारी खेली। बता दें कि उनमुक्त की कप्तानी में 2012 में भारत अंडर 19 वर्ल्ड कप जीता था।   

Advertisement

उनके अलावा नीतीश कुमार ने 26 रन का योगदान दिया।  जिसकी बदौलत नाइट राइडर्स ने 7 विकेट के नुकसान पर 162 रन का स्कोर बनाया।

सुपर किंग्स के लिए जिया उल हक, एरॉन हार्डी, मार्कस स्टोइनिस ने  2-2 विकेट, वहीं गेराल्ड कोइट्जे ने 1 विकेट हासिल किया।  

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपर किंग्स 8 विकेट गवाकर 150 रन तक हीं पहुंच सकी। ओपनिंग बल्लेबाज डेवोन कॉनवे ने 39 गेंदों में 53 रन, वहीं  केल्विन सैवेज ने 18 गेंदों में नाबाद 29 रन बनाए। लेकिन टीम को जीत की दहलीज पार नहीं करा सके।

नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए अली खआन ने 4 विकेट झटके, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। स्पेंसर जॉनसन ने 2 विकेट, शाकिब अल हसन और कप्तान सुनील नारायण ने 1-1 विकेट लिए।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार