इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 36वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने राजस्थान रॉयल्स को 2 रन से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की। इस मैच में एडन मार्करम और आयुष बडोनी की फिफ्टी के बाद अब्दुल समद के आखिरी ओवर में धमाके ने लखनऊ को 180 तक पहुंचाया, जिसके जवाब में राजस्थान की टीम 178/5 तक ही पहुंच पाई।

Advertisement

एलएसजी कੀ इस जीत से मालिक संजीव गोयनका भी बेहद खुश हैं। अपने जोशीले स्वभाव के लिए जाने जाने वाले गोयनका अक्सर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए स्टैंड में देखे जाते हैं और कभी-कभी हार के बाद सख्त तरीके से बात करते हुए भी दिखते हैं, लेकिन इस बार यादगार जीत के बाद वो  मुस्कुराते हुए नजर आए।

Advertisement

गोयनका ने मैच के बाद विरोधी टीम के होनहार खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी से भी मुलाकात की और बाद में उनके लिए एक स्पेशल मैसेज भी लिखा। अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से पोस्ट करते हुए गोयनका ने एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत और अब्दुल समद, आवेश खान और एडेन मार्करम जैसे बेहतरीन खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने आरआर के वैभव को भी विशेष रूप से बधाई देते हुए लिखा, "वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू शानदार रहा, एक प्रतिभाशाली और भविष्य का सुपरस्टार। आपको निरंतर सफलता की शुभकामनाएं।"

इस मैच की बात करें तो एक समय राजस्थान को जीत के लिए 18 गेंदों में 25 रन चाहिए थे और यशस्वी जायसवाल के साथ रियान पराग खेल रहे थे लेकिन 18वें ओवर में यशस्वी के आउट होते ही मैच पलट गया और राजस्थान ये जीता हुआ मैच गंवा बैठा। हार के बाद स्टैंड इन कैप्टन रियान पराग ने कहा कि उन्हें ये समझ पाना मुश्किल हो रहा है कि उनके लिए क्या गलत हुआ।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार