Digvesh Rathi 5 Wickets In 5 Balls: आईपीएल(IPL) 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स(LSG) के लिए धमाल मचाने वाले मिस्ट्री स्पिनर दिग्वेश राठी एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह बना उनका लोकल टी20 मैच में किया गया एक हैरतअंगेज कारनामा, जिसे खुद टीम के मालिक संजीव गोयनका ने शेयर किया। राठी ने लगातार पांच गेंदों पर पांच बल्लेबाजों को पवेलियन भेजकर सबको चौंका दिया। उनका 'नोटबुक सेलिब्रेशन' भी एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है।

Advertisement

हर आईपीएल सीज़न की तरह IPL 2025 ने भी कुछ नए सितारे भारतीय क्रिकेट को दिए, और लखनऊ सुपर जायंट्स के मिस्ट्री स्पिनर दिग्वेश राठी उन्हीं में से एक हैं। राठी ने इस सीजन 13 मुकाबलों में 14 विकेट चटकाए और अपनी कसी हुई गेंदबाजी से सबका ध्यान खींचा। लेकिन अब वो फिर चर्चा में हैं। इस बार अपने एक लोकल टी20 मैच के प्रदर्शन को लेकर।

Advertisement

इस लोकल टी20 मुकाबले का एक वीडियो एलएसजी की आधिकारिक X (पहले ट्विटर) हैंडल और टीम ओनर संजीव गोयनका ने शेयर किया है, जिसमें राठी पांच लगातार गेंदों पर पांच विकेट लेते दिख रहे हैं। हांलाकि इसमें मैच की कोई जानकारी सांझा नहीं की गई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बल्लेबाज़ी कर रही टीम पहले ही दबाव में थी और फिर राठी की गुगली ने उन्हें पूरी तरह तोड़ दिया चार बल्लेबाज़ क्लीन बोल्ड और एक एलबीडब्ल्यू आउट हुआ।

Also Read: LIVE Cricket Score

इस मैच में राठी ने कुल सात विकेट लिए, लेकिन सबसे ज़्यादा चर्चा उनके पांच विकेट वाले उस स्पैल की हो रही है। इस शानदार कारनामे के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने इसे वायरल करना शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं, राठी अपनी गेंदबाज़ी के अलावा अपने खास "नोटबुक सेलिब्रेशन" के लिए भी चर्चा में रहे हैं। हालांकि इस सेलिब्रेशन की वजह से उन्हें IPL के दौरान भारी जुर्माने का सामना भी करना पड़ा था।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार