इंग्लैंड के लिए 101 इंटरनेशनल मैच खेल चुके टॉप ऑर्डर बल्लेबाज ल्यूक राइट ने अपनी ऑलटाइम प्लेइंग इलेवन में अपने देश के एक भी खिलाड़ी को जगह नहीं दी है। आमतौर पर खिलाड़ी अपनी ऑलटाइम इलेवन में उन खिलाड़ियों को तवज्जो देते हैं, जिनके साथ मिलकर वो अपने देश के लिए खेल होते हैं। लेकिन राइट ने इंग्लैंड के एक भी खिलाड़ी को नहीं चुना है। 

Advertisement

राइट ने भारत औऱ चिर-प्रतिद्वंदी ऑस्ट्रेलिया के सबसे ज्यादा तीन-तीन खिलाड़ियों को चुना है। 

Advertisement

राइट ने ओपनिंग के लिए वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर की जोड़ी का चुनाव किया है। इसके अलावा मिडल ऑर्डर में ऑलराउंडर जैक कैलिस, रिकी पोंटिंग और ब्रायन लारा को जगह दी है। उन्होंने अपनी इस टीम का कप्तान भी पोंटिंग को चुना है। 

भारतीय कप्तान विराट कोहली को उन्होंने नंबर 6 पर रखा है और विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज एडम गिलक्रिस्ट को सौंपी है। 

राइट ने गेंदबाजी विभाग में दो स्पिनर औऱ दो तेज गेंदबाज चुने हैं। स्पिन गेंदबाजी में टेस्ट इतिहास के दो सबसे सफल गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन और शेन वॉर्न औऱ तेज गेंदबाजी में डेल स्टेन और वसीम अकरम। 

Advertisement

ल्यूक राइट की ऑलटाइम प्लेइंग XI

वीरेंद्र सहवाग, सचिन तेंदुलकर, जैक कैलिस, रिकी पोंटिंग (कप्तान), ब्रायन लारा, विराट कोहली, एडम गिलक्रिस्ट (विकेटकीपर), वसीम अकरम, शेन वॉर्न, डेल स्टेन और मुथैया मुरलीधरन।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार