15 अक्टूबर। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच 19 अक्टूबर को रांची में खेला जाएगा। भारतीय टीम टेस्ट सीरीज में 2- 0 की अजेय बढ़त हासिल करने में सफल हो गई है। ऐसे में तीसरा टेस्ट मैच भी जीतकर भारतीय टीम क्लीन स्वीप करना चाहेगी।

Advertisement

गौरतलब है कि तीसरा टेस्ट मैच झारखंड के रांची में खेला जाएगा जो महान धोनी का होमटाउन है। ऐसे में मीडिया में रिपोर्ट की जा रही है कि तीसरे टेस्ट मैच के दौरान महान धोनी भारतीय टीम को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम में मैच देखने आ सकते हैं।

Advertisement

इसके साथ - साथ मीडिया में ये भी खबर आई है कि धोनी पवेलियन में बैठकर टीम इंडिया का हौसला आफजाई करते हुए दिखाई देंगे। काफी समय से धोनी टीम इंडिया से बाहर हैं। खबरों की मानें तो धोनी इसी साल दिसंबर में वेस्टइंडीज की टीम के खिलाफ सीरीज के दौरान भारतीय टीम का हिस्सा हो सकते हैं।

तीसरे टेस्ट में भारतीय टीम अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकती है और युवा शुभमन गिल को मौका मिल सकता है।  

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार