29 अक्टूबर।  बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने मंगलवार को एक बड़ा फैसला लेते हुए अपनी टेस्ट और टी-20 टीम के कप्तान शाकिब अल हसन पर दो साल का प्रतिबंध लगाने की घोषणा कर दी है। बीसीबी ने शर्तों का उल्लंघन करने के मामले में शाकिब को कारण बताओ नोटिस दिया था।

Advertisement

शाकिब ने खिलाड़ियों की हड़ताल की अगुवाई की थी। इसके अलावा शाकिब पर बुकी द्वारा उनसे सम्पर्क साधने की जानकारी भी छुपाने का आरोप है। अब जब शाकिब अल हसन भारत दौरे पर नहीं आएगें तो उनकी जगह टेस्ट टीम की कमान मोमिनुल हक के हाथों में सौंप दी गई है तो वहीं टी-20 टीम की कप्तानी महमूदुल्लाह करेंगे। 

Advertisement

इन बदलावों के अलावा भारत दौरे पर आने वाली टी-20 टीम में भी बदलाव हुए हैं। अबू हैदर रॉनी, मोहम्मद मिथुन और तईजुल इस्लाम को टी-20 टीम में शाकिब, तमीम, सैफुद्दीन की जगह शामिल किया गया है।

टेस्ट टीम शादमान इस्लाम, इमरुल कायेस, सैफ हसन, मोमिनुल हक (कप्तान), लिटन दास, मुश्फिकुर रहीम, महमूदुल्लाह, मोहम्मद मिथुन, मोसादेक हुसैन, मेहदी हसन मिराज, तयाजुल इस्लाम, नईम हसन, मुस्ताफिजुर रहमान, अलीन हुसैन, : हुसैन हुसैन।

टी 20 टीम: सौम्या सरकार, मोहम्मद नईम, महमूदुल्लाह (कप्तान), आफिस हुसैन, मोसद्देक हुसैन, अनिमुल इस्लाम, लिटन दास, मुशफिकुर रहीम, अराफात सनी, अल-अमीन हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, शफिल इस्लाम, अबू हैदर, अबू हैदर तैजुल इस्लाम।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार