8 अक्टूबर,(CRICKETNMORE)। नियमित कप्तान शाकिब अल हसन की जगह ऑलराउंडर महमूदुल्लाह जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए बांग्लादेश के टेस्ट और टी-20 टीम की कप्तानी कर सकते हैं।

Advertisement

शाकिब उंगली की चोट के कारण तीन महीने तक क्रिकेट से दूर रहे होंगे। इस दौरान जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज की टीम 21 अक्टूबर से 22 दिसंबर तक बांग्लादेश के दौरे पर आएंगी।

Advertisement

इससे पहले साल की शुरूआत में श्रीलंका के खिलाफ हुई सीरीज में शाकिब की गैरमौजूदगी में महमूदुल्लाह ने बांग्लादेश की टीम की कप्तानी की थी। इसके अलावा निदास ट्रॉफी के भी कुछ मुकाबलों में वह टीम के कप्तान थे।

महमूदुल्लाह ने मीडिया से बातचीत में कहा, “ मुझे हमेशा कप्तानी करना पसंद हैं, क्योंकि यह एक चुनौतीपूर्ण काम है और साथ ही एक बड़ा सम्मान भी। अगर मुझे कप्तानी करने का मौका मिलता है तो मैं इसके लिए तैयार हूं।”

बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज तमीम अकबाल और विकेटकीपर मुश्फिकुर रहीम भी चोटिल हैं। अगर दोनों इस सीरीज के लिए फिट नहीं हो पाते तो महमूदुल्लाह की जिम्मेदारी बढ़ सकती है।


 

Advertisement

लेखक के बारे में

Cricketnmore Editorial
Cricketnmore Editorial Team: Launched In 2014, Cricketnmore is an award winning sports website that provides latest cricket news in Hindi, English, Punjabi & Tamil. A seven year long dream comes true when Cricketnmore has found its tribe in a global sporting firm that recently invested and bought all stakes in the company. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार