कोलकाता, 23 दिसम्बर (CRICKETNMORE)| मणिपुर ने बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर यहां खेले गए रणजी ट्रॉफी के प्लेट ग्रुप मैच के दूसरे ही दिन रविवार को अरुणाचल प्रदेश को 112 रनों से हरा दिया। मणिपुर ने सुबह दूसरी पारी में तीन विकेट पर 192 रन से आगे खेलना शुरू किया और 253 रन का स्कोर बनाकर अरुणाचल प्रदेश के सामने जीत के लिए 273 रनों का लक्ष्य रखा। लेकिन अरुणाचल की टीम 37.3 ओवर में 160 रन पर ही ढेर हो गई। 

Advertisement

मणिपुर ने पहली पारी में 85 रन बनाए थे जबकि उसने अरुणाचल प्रदेश को उसकी पहली पारी में 66 रन पर ढेर कर दिया था। 

Advertisement

अरुणाचल के लिए उसकी दूसरी पारी में 11वें नंबर के बल्लेबाज दीनदयाल उपाध्याय ने सर्वाधिक 52 रन बनाए। उनके अलावा क्षितिज शर्मा ने 34 और एल तेही ने नाबाद 26 रन का योगदान दिया। 

मणिपुर की ओर से प्रियोजोत सिंह ने तीन, थोकचोम किशन ने दो विकेट झटकी। इसके अलावा बिश्वोजीत के, कप्तान यशपाल सिंह, इबोयामा और बोबिन सिंह ने एक-एक विकेट लिए। 

प्लेट ग्रुप के दूसरे मैच में आशुतोष अमन के सात विकेटों के दम पर बिहार ने नागालौंड को उसकी पहली पारी में 209 रन पर समेट दिया। 

नागालैंड के लिए कप्तान रोंगसेन जोनाथन ने 53, केबी पवन ने 39 और अबरार काजी ने 28 रन बनाए। 

Advertisement

बिहार ने इसके जवाब में अपनी दूसरी पारी में दिन का खेल समाप्त होने तक तीन विकेट पर 255 रन का मजबूत स्कोर बना लिया है। बिहार को अब तक 196 रन की बढ़त हो चुकी है। बिहार ने पहली पारी में 150 रन बनाए थे। 

स्टंप्स के समय मंगल मेहरूर 129 और मोहम्मद रहमतुल्लाह 55 रन बनाकर नाबाद लौटे।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार