13 मार्च, कोलंबो (CRICKETNMORE)। निदास ट्रॉफी 2018 के चौथे मैच में भारत की टीम ने कमाल का परफॉर्मेंस करते हुए श्रीलंका की टीम को 6 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट में 2 मैच जीत लिए हैं।

Advertisement

भारत की जीत में जहां शार्दुल ठाकुर ने अपनी गेंदबाजी से शानदार परफॉर्मेंस दिया और 4 विकेट लेने में सफल रहे तो वहीं मनीष पांडे ने टीम के लिए उपोयोगी 42 रन बनाकर भारत को जीत दिलाई।

Advertisement

मनीष पांडे ने दिनेश कार्तिक के साथ मिलकर भारतीय पारी को लक्ष्य तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। मनीष पांडे ने अपनी 31 गेंद पर 42 रन की शानदार पारी में 3 चौके और 1 छक्के जमाए। मनीष पांडे की शानदार पारी में वो सभी बातें नजर आई थी जो एक फिनिशर में होनी चाहिए थी।

मनीष पांडे ने अपनी बल्लेबाजी के दौरान कभी भी जल्दबाजी में नहीं दिखे और मैच को अंत तक ले जाने की लालसा लिए बल्लेबाजी कर रहे थे जो एक बेहतरीन फिनिशर बल्लेबाज की पहचान होती है।

Advertisement

पांडे की ऐसी ही बल्लेबाजी को देखकर क्रिकेट पंडित अपने – अपने बयान में उन्हें भारत का नया फिनिशर नजर आने लगा है। गौरतलब है कि भारत की टीम धोनी के विकल्प के तौर पर खासकर टी- 20 क्रिकेट में एक जबरदस्त फिनिशर की तालाश कर रही है।

ऐसा इसलिए क्योंकि धोनी टी- 20 क्रिकेट में अब पहले जैसा परफॉर्मेंस करने में असमर्थ नजर आ रहे हैं। यही कारण है कि भारतीय टीम मैनेजमेंट फिनिशर के तौर पर विकल्प तलाशने के लिए कई तरह के उपयोग कर रही थी। 

आपको बता दें कि मनीष पांडे ने निदास ट्रॉफी के दूसरे मैच में भी बांग्लादेश के खिलाफ 25 गेंद पर 27 रन की शानदार पारी खेली थी जिससे भारत को जीत मिली थी। 

Advertisement

इतना ही नहीं निदास ट्रॉफी के पहले मैच में भी मनीष पांडे ने उपोयोगी 37 रन बनाए थे।  गौरतलब है कि मनीष पांडे की बल्लेबाजी क्रम को लेकर भी कई तरह की बातें हो रही थी लेकिन पांडे ने पांचवें नंबर को अपना बनानें के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। वनडे में मनीष पांडे ने 432 रन बनाए हैं तो वहीं टी- 20 इंटरनेशनल में466 रन बना लिए हैं।

वनडे में मनीष पांडे ने नंबर 5 पर बल्लेबाजी करते हुए 5 पारियों में 122 रन 37.33 की औसत के साथ बनाए हैं तो वहीं टी- 20 इंटरनेशनल मे पांडे ने नंबर 5 पर बल्लेबाजी करते हुए 7 मैच में 256 रन बनाए हैं जिसमें उनका औसत 128.00 का रहा है।

यानि नंबर 5 पर मनीष पांडे भारत के लिए एक सशक्त फीनिशर बल्लेबाज के तौर पर आगे बढ़ रहे हैं।
आपको बता दें कि 2018 में खेले गए पिछले 6  टी- 20 इंटरनेशनल मुकाबलों में मनीष पांडे के बल्ले से 42*, 27*, 37, 13, 79*, 29* रन निकले हैं। जिससे इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि मनीष पांडे फिनिशरकी भूमिका को बखूबी निभा रहे हैं।

Advertisement

अब बस चयनकर्ताओं को मनीष पांडे से ये बात कह देनी चाहिए कि आप टीम इंडिया में नंबर 5 या नंबर 6 पर बल्लेबाजी करेगें। आपको भारत के लिए फिनिशर की नई जिम्मेदारी निभानी है।

Vishal Bhagat is an Editor for Cricketnmore 

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार