ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी मार्कस स्टोइनिस (Marcus Stoinis) अपने खेल की वजह से चर्चा में रहते हैं। मार्कस स्टोइनिस ने अब तक जिस भी टीम का प्रतिनिधित्व किया है उसके लिए कई मैच जिताने वाली पारियां खेली हैं। इस बीच मार्कस स्टोइनिस ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे प्रभावशाली पारियों में से एक को याद किया है। स्टोइनिस ने न्यूजीलैंड के खिलाफ नाबाद 146 रनों की पारी खेली थी। इस पारी की हर जगह चर्चा हुई थी।

Advertisement

स्टोइनिस की इस पारी से ऑस्ट्रेलिया 67/6 से 280/10 तक पहुंची थी। ऑस्ट्रेलिया के इस मैच को छह रनों से हारने के बावजूद स्टोइनिस को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मार्कस स्टोइनिस ने कहा है कि उनकी इस पारी से जुड़ी एक याद ये है कि उस वक्त उनके पिता उन्हें खेलते हुए देख रहे थे।

Advertisement

स्टोइनिस ने एक जाने माने वेब पोर्टल के साथ बातचीत के दौरान कहा, 'मैं इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचता। हालांकि, मेरे पास इसकी एक बहुत अच्छी याद है। लगभग तीन साल पहले, मुझे एक महिला से एक पत्र मिला जो मेरे पिता के साथ कैंसर के इलाज से गुजर रही थी। पापा का उस समय केमो चल रहा था। उन्होंने मेरी बैटिंग देखने के लिए टीवी चालू कर दिया था।'

स्टोइनिस ने आगे कहा, 'उसने पत्र में कहा कि उन्हें इसे देखना याद है। वहां मेरे पिता थे जिन्होंने सभी टीवी पर क्रिकेट लगा दिया था। महिला ने मुझसे कहा कि उसे मेरे पिता का रिएक्शन याद था वह वास्तव में यह नहीं समझ पा रही थी कि यह उनके लिए इतना मायने क्यों रखता है। उसने सोचा कि शायद वो सिर्फ एक बड़ा क्रिकेट फैन था। मुझे उस खेल के बाद उससे बात करना याद है।'

Advertisement

बता दें कि मार्कस स्टोइनिस ने 48 वनडे मैच खेले हैं और 31.57 के औसत से 1200 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 6 अर्द्धशतक और एक शतक निकला है। 146 नाबाद अभी भी वनडे क्रिकेट में उनके बल्ले से निकली सबसे बड़ी पारी है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार