26 जुलाई, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। साउथ अफ्रीका के खिलाफ ओवल में होने तीसरे टेस्ट मैच से पहले मेजबान इंग्लैंड टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के अहम तेज गेंदबाज मार्क वुड एड़ी में दर्द के काराण इस मुकाबले से बाहर हो गए हैं। 

Advertisement

कप्तान जो रुट ने बुधवार को प्रैस कॉफ्रेंस के दौरान इस बात की जानकारी दी। स्टीवन फिन को उनके बैकअप के तौर पर बुलाया गया है। मार्क वुड की जगह मिडलसेक्स के तेज गेंदबाज टोबी रोलैंड जोन्स तीसरे टेस्ट मैच में डेब्यू करेंगे। जिन्हें इस सीरीज के लिए टीम में जगह दी गई थी।

Advertisement

सीरीज के पहले दो टेस्ट मैचों मे मार्क वुड का प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा। उन्होंने पहले दो टेस्ट मैचों में 197 रन देकर एक विकेट हासिल किया। ये हैं दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर्स PHOTOS

29 वर्षीय रोलैंड जोन्स ने हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ लॉर्ड्स में वन डे इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। इस मुकाबले में उन्होंने 37 रन की पारी खेली थी और गेंदबाजी में 34 रनदेकर एक विकेट हासिल किया था। 

इसके अलावा गुरुवार (27 जुलाई) को शुरु होने वाले तीसरे टेस्ट मैच में टॉम वेस्टले भी डेब्यू करेंगे। उन्हें चोटिल बल्लेबाज गैरी बैलेंस की जगह टीम में शामिल किया गया है।  

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार