23 दिसंबर। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच 26 दिसंबर को खेला जाना है। ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरा टेस्ट मैच जीतकर सीरीज को बराबरी पर लाकर खड़ा करने में सफल रही है।

Advertisement

अब जब तीसरा टेस्ट मैच कुछ ही दिनों में खेला जाना है उससे पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर मैथ्यू हेडन ने सीरीज में किस टीम की जीत होगी उस बारे में भविष्यवाणी की है।

Advertisement

मैथ्यू हेडन का मानना है कि भारत की टीम अभी भी यह टेस्ट सीरीज जीत सकती है। मैथ्यू हेडन के अनुसार वर्तमान में भारत के पास बेहतरीन बल्लेबाजी और गेंदबाजी आक्रमण है जो ऑस्ट्रेलिया से बेहतर है।

ऐसे में भारत की टीम अभी भी सीरीज को जीतने की प्रबल दावेदार है। इसके साथ - साथ मैथ्यू हेडन ने कहा कि भारत के लिए मुश्किल बात ये है कि ओपनर्स और बल्लेबाज बड़ी साझेदारी करने में नाकाम रही है। यदि भारतीय टीम इस समाधान को हल करने में सफल रही तो यकिनन भारतीय टीम यह टेस्ट सीरीज जीत रही है। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार