5 अगस्त। भले ही मयंक अग्रवाल आईपीएल 2018 में कोई खास परफॉर्मेंस नहीं कर पाए थे लेकिन साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ बेंगलुरु में खेले जा रहे अनऑफीशियल टेस्ट मैच उन्होंने धमाकेदार दोहरा शतक जमाकर धमाल कर दिया है।

Advertisement

साउथ अफ्रीका ए  के खिलाफ इंडिया ए ने पहली पारी में 2 विकेट रप 411 रन बनाए। इंडिया ए ने अबतक साउथ अफ्रीकी ए टीम पर 165 रन की बढ़त ले ली है। गौरतलब है कि साउथ अफ्रीकी ए टीम ने 246 रन बनाए थे।

भारत ए के तरफ से मयंक अग्रवाल ने 220 रन बनाए जिसमें 31 चौके और 4 छक्के शामिल हैं। मयंक अग्रवाल के अलावा पृथ्वी शॉ 136 रन बनाकर आउट हुए हैं।
 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार