India vs Sri Lanka: श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी-20 इंटरनेशनल से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। ओपनिंग बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) चोट के कारण धर्मशाला में खेले जाने वाले आखिरी दो टी-20 मैच से बाहर हो गए हैं। गायकवाड़ की जगह जगह मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। तीन मैचों की सीरीज में भारत फिलहाल 1-0 से आगे है। 

Advertisement

बता दें कि लखनऊ में खेले गए पहले टी-20 मैच से ठीक पहले खबर आई थी कि दाएं हाथ में दर्द के कारण ऋतुराज बल्लेबाजी करने में सक्षण नहीं थे। जिसके चलते वह पहले मुकाबले में सिलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं थे। 

Advertisement

क्रिकबज की खबर के अनुसार फिलहाल भारतीय टेस्ट टीम के खिलाड़ियों के साथ चंडीगढ़ में क्वारंटीन है। ऐसे में मयंक अग्रवाल को बायो-बबल ट्रांसफर में ज्यादा परेशानी नहीं आई। वह टीम के साथ चंडीगढ़ में मौजूद थे। 

ऋतुराज गायकवाड़ से पहले दीपक चाहर और सूर्यकुमार यादव भी चोटिल होकर इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। दोनों वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। हालांकि बीसीसीआई ने इन दोनों खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट के तौर पर किसी खिलाड़ी कको नहीं चुना था। 

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी-20 के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, दीपक हुड्डा, रविंद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), आवेश खान और मयंक अग्रवाल।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार