लंदन, 12 फरवरी| क्रिकेट की नियामक संस्था- मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) आगामी पाकिस्तान दौरे पर तीन टी-20 और एक वनडे मैच खेलेगी। 48 साल बाद हो रहे इस दौरे की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है। पहले टी-20 मैच में एमसीसी की टीम का सामना शाहीन अफरीदी और फखर जमन जैसे स्टार खिलाड़ियों से सजी लाहौर कलंदर्स से गद्दाफी स्टेडियम में होगा।

Advertisement

दूसरे मैच में एमसीसी राष्ट्र की ए टीम पाकिस्तान शाहींस से भिड़ेगी। यह मैच वनडे मैच होगा जो एटिचसन कॉलेज ग्राउंड पर खेला जाएगा।

Advertisement

इसके बाद फिर टी-20 मैच होंगे। यह दोनों मैच पाकिस्तान की घरेलू टी-20 चैम्पियन नॉर्थन और मुल्तान सुल्तांस से होंगे।

एसीसी की कप्तानी उसके अध्यक्ष कुमार संगकारा करेंगे। इस टीम में रवि बोपारा, रोएल वान डर मर्वे और रॉस व्हाइटले होंगे।

एमीसी टीम के मुख्य कोच अजमल शहजाद ने कहा, "पाकिस्तान का दौरा इससे जुड़े हर इंसान के लिए यादगार होगा। हमें उम्मीद है कि यह दौरा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की अपने देश में अंतर्राष्ट्रीय टीमों की वापसी की ख्वाहिश को पूरा करेगा।"

एमसीसी टीम : कुमार संगकारा (कप्तान), रवि बोपारा, मिशेल बुर्जेस, ओलीवर हनन डेली, फ्रेड क्लासन, मिशेल लिएस्क, एरॉन लिली, इमरान कय्यूम, विल रोड्स, सफयान शरीफ, रोएलफ वान डर मरवे, रॉस व्हाइटले।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार