Gujarat Giants Women vs UP Warriorz Women: यूपी वॉरियर्स की कप्तानी और दिग्गज बल्लेबाज मेग लैनिंग (Meg Lanning) ने शनिवार (10 जनवरी) को गुजरात जायंट्स के खिलाफ नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में WPL 2026 के मुकाबले में खास रिकॉर्ड बना दिया। 

Advertisement

लैनिंग ने 27 गेंदों में 30 रन की पारी खेली, जिसमें 5 चौके जड़े। इस पारी के साथ ही लैनिंग WPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ियों में दूसरे नंबर पर पहुंच गई हैं। लैनिंग के अब 28 मैच में 39.28 की औसत से 982 रन हो गए हैं। इस लिस्ट में उन्होंने एलिस पैरी को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 25 पारी में 972 रन दर्ज हैं। 20 पारी में 1031 रन के साथ मुंबई इंडियंस की नैट साइवर ब्रंट पहले नंबर पर हैं। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूपी वॉरियर्स की शुरूआत खराब रही। फिर लैनिंग ने फीबी लिचफील्ड के साथ पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 70 रन की साझेदारी की। 

Also Read: LIVE Cricket Score

बता दें यह वॉरियर्स के लिए लैनिंग का पहला सीजन है, इससे पहले वह दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा थीं।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार