MI New York vs Seattle Orcas: निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) ते तूफानी अर्धशतक, राशिद खान (Rashid Khan) औऱ ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर एमआई न्यूयॉर्क ने शुक्रवार (5 जुलाई) को मॉरिसविले के चर्च स्ट्रीट पार्क में खेले गए मेजर लीग क्रिकेट 2024 (Major League Cricket 2024) के पहले मैच में सिएटल ऑर्कस को 6 विकेट से हरा दिया। पूरन को उनकी विजयी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद हेनरिक क्लासेन की कप्तानी वाली सिएटल ऑर्कस की टीम 19.1 ओवर में सिर्फ 108 रन पर ऑलआउट हो गई। शुभम रंजने ने 35 रन और हरमीत सिंह ने 20 रन बनाए, लेकिन इन दोनों के अलावा कोई खिलाड़ी क्रीज पर नहीं टिका। टीम के 8 खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके।

Advertisement

एमआई के लिए राशिद खान और ट्रेंट बोल्ट ने 3-3 विकेट, कप्तान कीरोन पोलार्ड ने 2 विकेट, एहसान आदिल और एनरिक नॉर्खिया ने 1-1 विकेट हासिल किया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए एमआई न्यूयॉर्क ने 14.2 ओवर में 4 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली।  पूरन ने 37 गेंदों में 7 चौकों औऱ 2 छ्क्कों की मदद से नाबाद 62 रन की पारी खेली औऱ बल्लेबाजी में अकेले टीम को जीत दिलाई।

सिएटल ऑर्कस के लिए कैमरून गैनन ने 2 विकेट, नांद्रे बर्गर औऱ जमान खान ने 1-1 विकेट चटकाया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार