Ireland vs New Zealand: माइकल ब्रेसवेल (Michael Bracewell) के रिकॉर्ड शतक के दम पर न्यूजीलैंड ने रविवार (10 जुलाई) को डबलिन में खेले गए पहले वनडे मैच में आयरलैंड को एक विकेट से हरा दिया। आयरलैंड के 300 रनों के जवाब में न्यूजीलैंड ने 49.5 ओवरों में 9 विकेट गंवाकर जीत हासिल कर ली। देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

न्यूजीलैंड को आखिरी ओवर में 20 रनों की दरकार थी। जिसके बाद ब्रेसवेल ने पांच गेंदों में 24 रन ठोककर टीम को जीत दिला दी। वनडे इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब किसी टीम ने 50वें ओवर में 20 या उससे ज्यादा रन चेज कर के जीत दर्ज की है। 

Advertisement

प्लेयर ऑफ द मैच रहे ब्रेसवेल ने 82 गेंदों में दस चौकों और सात छक्कों की मदद से नाबाद 127 रन की पारी खेली। यह वनडे में सफल रन चेज में नंबर 7 या उससे नीचे के बल्लेबाज द्वारा खेली गई सबसे बड़ी पारी है। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरूआत खराब रही और 11 रन के कुल स्कोर पर फिन एलेन के रूप में पहला झटा लगा। दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे लेकिन मार्टिन गुप्टिल (51 रन) ने अर्धशतक जड़कर स्कोर को 100 के पार पहुंचाया।  120 रन पर गुप्टिल के रूप में न्यूजीलैंड का पांचवां विकेट गिरा। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए ब्रेसवेल ने पारी को संभाला औऱ शतक जड़कर टीम को जीद दिलाई।

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 300 रन बनाए। मेजबान टीम के लिए युवा बल्लेबाज हैरी टैक्टर ने शतक जड़ा और 117 गेंदों में 14 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 113 रन बनाए।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार