Pakistan vs USA Match Prediction, T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 12वां मुकाबला मंगलवार, 10 फरवरी को पाकिस्तान और यूएसए के बीच सिंहली स्पोर्ट्स क्लब, कोलंबो में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:00 बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच अब तक सिर्फ एक ही टी20 इंटरनेशनल खेला गया है जो कि साल 2024 के वर्ल्ड कप में हुआ था। इस मुकाबले में USA ने सुपर ओवर में 19 रन बचाते हुए पाकिस्तान को धूल चटाई थी।

Advertisement

PAK vs USA, T20 World Cup 2026: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - मंगलवार, 10 फरवरी 2025
समय - 07:00 PM IST
वेन्यू - सिंहली स्पोर्ट्स क्लब, कोलंबो

Sinhalese Sports Club, Colombo Pitch Report

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 12वां मुकाबला कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम रन चेज़ करना खूब पसंद करती है। इस मैदान पर अब तक कुल 10 टी20 इंटरनेशनल खेले गए हैं जिसमें से 6 रन चेज़ और 3 रन डिफेंड करने वाली टीमों ने जीते। बताते चलें कि यहां T20I में पहली पारी का औसत स्कोर 121 रन रहा है।

Advertisement

PAK vs USA T20 Head To Head Record

कुल - 01
पाकिस्तान - 00
यूएसए - 01

PAK vs USA: Where to Watch?

Advertisement

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर देख पाएंगे। इसके अलावा आप OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर भी वर्ल्ड कप के मैच इन्जॉय कर सकते हो।

PAK vs USA: Player to Watch Out For

पाकिस्तान की टीम से साहिबजादा फरहान, सैम अयूब और मोहम्मद नवाज़ स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर यूएसए टीम की तो मिलिंद कुमार, शैडली वैन शल्कविक, और हरमीत सिंह अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।

Advertisement

Pakistan vs USA Probable Playing XI

Pakistan Probable Playing XI: साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आज़म, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज़, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्जा, अबरार अहमद।

USA Probable Playing XI: एंड्रीस गूस, सैतेजा मुक्कमल्ला, मोनांक पटेल (कप्तान और विकेटकीपर), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वैन शल्कविक, अली खान, सौरभ नेत्रावलकर।

Advertisement

Pakistan vs USA Today's Match Prediction

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 12वां मुकाबला पाकिस्तान की टीम जीतने के लिए फेवरेट रहेगी।

PAK vs USA Match Prediction, T20 World Cup 2026, PAK vs USA Pitch Report, Today's Match PAK vs USA, PAK vs USA Prediction, PAK vs USA Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Injury Update of the match between Pakistan vs USA

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार