Mosca Brothers & Manenti Brothers Italy Team: इटली (Italy) और स्कॉटलैंड (Scotland) के बीच सोमवार (9 फरवरी) को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में ICC T20 World Cup 2026 के मुकाबले में एक गजब रिकॉर्ड बना। बता दें कि यह टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में इटली का पहला मैच है।

Advertisement

इस मुकाबले के लिए इटली की प्लेइंग इलेवन में मोस्का ब्रदर्स और मैनेंटी ब्रदर्स को जगह मिली। जस्टिन मोस्का और एंथनी मोस्का, हैरी मैनेंटी और बेन मैनेंटी। टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में दूसरी बार ऐसा हुआ है जब किसी मैच में दो भाइयों की जोड़ी खेल रही है।

Advertisement

इससे पहले ऐसा 2007 टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान हुआ था। जब श्रीलंका के खिलाफ हुए मैच में केन्या की टीम में दो भाइयों की जोड़ी खेली थी। डेविड ओबुया और कोलिन्स ओबुया, और दूसरी जोड़ी  लैमेक ओन्यांगो और नहेमायाह ओधिआम्बो की।

इस मुकाबले में इटली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बता दें कि जस्टिन मोस्का और एंथनी मोस्का की जोड़ी इटली के लिए पारी की शुरूआत करती है और जब इटली लक्ष्य का पीछा करेगी तो दोनों भाइयों के नाम खास रिकॉर्ड दर्ज होगा। टी-20 वर्ल्ड कप में कभी दो भाइयों ने किसी टीम के लिए ओपनिंग नहीं की है।

मजेदार बात है कि स्कॉटलैंड को हराकर ही इटली ने इस टी-20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया है। स्कॉटलैंड पहले टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं थी, उन्हें बांग्लादेश के बाहर होने के बाद शामिल किया गया।

टीमें

Advertisement

स्कॉटलैंड (प्लेइंग XI): जॉर्ज मुन्से, माइकल जोन्स, ब्रैंडन मैकमुलेन, रिची बेरिंगटन (कप्तान), टॉम ब्रूस, मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), मार्क वॉट, माइकल लीस्क, ओलिवर डेविडसन, ब्रैड व्हील, ब्रैड करी।

Also Read: LIVE Cricket Score

इटली (प्लेइंग XI): जस्टिन मोस्का, एंथनी मोस्का, जेजे स्मट्स, वेन मैडसेन (कप्तान), हैरी मैनेंटी, बेन मैनेंटी, जियान मीड (विकेटकीपर), ग्रांट स्टीवर्ट, क्रिशन कालूगामेज, अली हसन, थॉमस ड्रेका।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार