लाहौर, 9 मई (Cricketnmore): पाकिस्तान के कई पूर्व खिलाड़ियों द्वारा मिकी आर्थर को राष्ट्रीय टीम का मुख्य कोच बनाए जाने की आलोचना के बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष शहरयार खान ने आर्थर पर भरोसा जताते हुए कहा कि वह एक सफल कोच साबित होंगे। आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के कोच रह चुके आर्थर को शुक्रवार को वकार यूनुस की जगह टीम का कोच बनाय गया है।

Advertisement

शहरयार ने कहा है कि आर्थर का पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) की टीम कराची किंग्स के कोच के तौर पर काम करना, उनके लिए लाभदायक साबित होगा।

Advertisement

एक पाकिस्तानी न्यूज वेबसाईट ने रविवार शहरयार के हवाले से लिखा है, "आर्थर ने कुछ साल पहले दिए गए अपने बयान पर पहले ही सफाई दे दी है। इसलिए वह मुद्दा खत्म हो चुका है। वह पीएसएल में कराची किंग्स के कोच थे। इसलिए वह खिलाड़ियो को जानते हैं। वह अपने काम में सफल रहेंगे।"

पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ियों का कहना है कि आर्थर ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर मैच फिक्सिंग के आरोप लगाए थे।

एजेंसी

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार