BCCI Central Contracts List: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सोमवार ( 9 फरवरी) को नई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी की। पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को बी कैटेगरी में रखा गया है। बता दें कि कोहली और रोहित तीन इंटरनेशनल फॉर्मेट में से सिर्फ एक ही खेलते हैं। यह कॉन्ट्रैक्ट 1 अक्टूबर, 2025 से 30 सितंबर, 2026 तक के लिए हैं। इससे पहले दोनों खिलाड़ी ए प्लस कैटेगरी में हुआ करते थे।

Advertisement

कैटेगरी ए जो सबसे टॉप है, उसमें सिर्फ तीन खिलाड़ी ही हैं, वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा, जो मौजूदा टेस्ट टीम में सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं।

Advertisement

नई कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में ए प्लस ग्रेड शामिल नहीं है, जो 2024-25 की लिस्ट में था। कोहली, रोहित, बुमराह और जडेजा उस ग्रेड में चार खिलाड़ी थे।

पिछली बार के मुकाबले गिल को इस लिस्ट में फायदा हुआ है, उन्हें पिछले साल टेस्ट औऱ वनडे टीम की कप्तानी मिली थी।

टी-20 इंटरनेशनल टीम के कप्तान कप्तान सूर्यकुमार यादव कैटेगरी बी में हैं, जिसमें टेस्ट विकेटकीपर और उप-कप्तान ऋषभ पंत, बल्लेबाज केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल और श्रेयस अय्यर, ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और वॉशिंगटन सुंदर, स्पिनर कुलदीप यादव और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज जैसे सीनियर खिलाड़ी शामिल हैं।

ऑलराउंडर अक्षर पटेल को के कैटेगरी बी से डाउनग्रेड कर कैटेगरी सी में डाला गया है। बता दें कि वह लिमिटेड ओवर क्रिकेट में भारत के अहम खिलाड़ी हैं और टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के उप-कप्तान भी हैं।

Advertisement

कोई भी नया खिलाड़ी कॉन्ट्रैक्ट में शामिल नहीं किया गया है, और कुल मिलाकर पुरुष खिलाड़ियों की लिस्ट 34 खिलाड़ियों से घटाकर 30 कर दी गई है। सीनियर तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी, जो 2024-25 की लिस्ट में ग्रेड ए में थे, और सरफराज खान, रजत पाटीदार और मुकेश कुमार (सभी ग्रेड सी) को मौजूदा लिस्ट से बाहर कर दिया गया है।

2025-26 के लिए बीसीसीआई से सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट खिलाड़ियों की लिस्ट

कैटेगरी ए: शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह, रविंद्र जड़ेजा।

Advertisement

कैटेगरी बी: वाशिंगटन सुंदर, रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, यशस्वी जयसवाल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर।

Also Read: LIVE Cricket Score

कैटेगरी सी: अक्षर पटेल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, ध्रुव जुरेल, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, नीतीश कुमार रेड्डी, अभिषेक शर्मा, बी साई सुदर्शन, रवि बिश्नोई, ऋतुराज गायकवाड़।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार