वर्ल्ड कप 2023 खेलने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम भारत आने वाली है ऐसे में विदेश मंत्रालय ने ये साफ कर दिया है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के साथ वैसा ही व्यवहार किया जाएगा जैसा बाकी टीमों के साथ किया जाएगा। विदेश मंत्रालय(एमईए) के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस बारे में पूछे गए एक सवाल पर ये जवाब दिया।

Advertisement

पाकिस्तान सरकार ने पिछले हफ्ते पुष्टि की थी कि वो आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 खेलने के लिए अपनी राष्ट्रीय टीम को भारत भेजेगी। वर्ल्ड कप का आगाज़ 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक भारत में होने जा रहा है। पिछले कुछ वर्षों में दोनों देशों की सरकारों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के कारण वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की भागीदारी संदेह के घेरे में थी लेकिन अब स्थिति साफ हो चुकी है।

Advertisement

पाकिस्तानी टीम के भारत आने के एक सवाल पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, "हमने भारत की मेजबानी में होने वाले आगामी आईसीसी वर्ल्ड कप में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की भागीदारी के संबंध में रिपोर्ट देखी हैं। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के साथ ठीक उसी तरह का व्यवहार किया जाएगा जैसा कि आईसीसी वर्ल्ड कप में भाग लेने वाले किसी अन्य देश के साथ किया जाएगा।"

आपको बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला पहले रविवार, 15 अक्टूबर को अहमदाबाद में होना था लेकिन इस मुकाबले को एक दिन पहले स्थानांतरित कर दिया गया है और अब ये मुकाबला शनिवार, 14 अक्टूबर को उसी स्थान पर होगा। परिणामस्वरूप, दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड का मैच अब 24 घंटे बाद रविवार, 15 अक्टूबर को खेला जाएगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार