करांची/नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (हि.स.) । खराब दौर से गुजर रहे पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान मिस्बाह उल हक को एक और झटका लगा है  फेडरल ब्यूरो ऑफ रेवेन्यू ने मिस्बाह के टैक्स भुगतान नहीं करने के चलते उनका बैंक अकाउंट सील कर दिया।

Advertisement

बल्ले से खराब फार्म और कप्तानी छिन जाने की तमाम समस्याओं से घिरे मिस्बाह का 39 लाख रुपये के टैक्स का भुगतान नहीं करने के कारण एफबीआर ने बैंक खाता सील कर दिया है। मिस्बाह के अलावा पाकिस्तान की टेस्ट टीम के एक अन्य खिलाड़ी अजहर अली का भी भुगतान नहीं किए जाने के कारण खाता सील किया गया है।

Advertisement

हालांकि मिस्बाह के अनुसार उनका कर विभाग के साथ भुगतान को लेकर कुछ विवाद है। जिसके हल होने के कारण ही उन्होंने बकाया राशि नहीं चुकाई है। इस बीच एफबीआर के प्रवक्ता ने शाहिद हुसैन ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा बताया कि उन्होंने अजहर और मिस्बाह के बैंक खाते सील किए हैं।

उन्होंने कहा कि हमने मिस्बाह और अजहर के बैंक खाते सील कर दिए हैं। अगर इनके खातों में यह राशि होगी तो उससे बकाया राशि वसूल कर ली जाएगी। मिस्बाह को कर विभाग को 39 लाख रुपये जबकि अजहर को 15 लाख रुपये का भुगतान करना है। इन खिलाड़ियों के बैंक खाते एफबीआर के कानून के तहत ही सील किए गए हैं।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस मामले पर अधिक जानकारी नहीं दी है। बोर्ड का कहना है कि वकील इस मामले को देखेंगे। हालांकि कर का भुगतान नहीं करने के मामले में पाकिस्तानी टीम के अन्य खिलाड़ी भी पीछे नहीं हैं। मोहम्मद हफीज और उमर अकमल भी कर जांच का सामना कर रहे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/अनूप

Advertisement

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार