यूएसए/नई दिल्ली, 09 अगस्त (हि.स.) । शक के आधार पर विख्यात व्यक्तियों को जांच के नाम पर परेशान करने से अमेरिका बाज नहीं आ रहा है। अपनी इस आदत को दोहराते हुए अमेरिका के कस्टम अधिकारियों ने न्यूजीलैंड के क्रिकेटर जिम्मी नीशाम को घंटों परेशान किया। उसके बाद उनके पास ड्रग्स होने की शंका जाहिर करते हुए बैट में छेद कर दिया। नीशाम ने खुद ट्वीट करके ये जानकारी दी। आईपीएल में दिल्ली का हिस्सा रहे नीशाम अपने इस बल्ले को न्यूजीलैंड क्रिकेट म्यूजियम में दान देगें ताकि लोग इससे जुड़ी घटना को जान सकें।

Advertisement

न्यूजीलैंड खिलाड़ी नीशाम कैरेबियन प्रीमियर लीग की टीम गुयाना अमेजन वारियर्स में हिस्सा लेने के लिए अमेरिका के रास्ते से होकर जा रहे थे। इसी दौरान अमेरिका के कस्टम अधिकारियों ने उनके बैट में ड्रग्स छिपा होने की आशंका पर गंभीर तौर पर जांच की। घंटों चली जांच के बाद जब उनको बल्ला लौटाया गया तो उसमें ढेरों छेद थे। नीशाम ने इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया दी उन्होंने ट्वीट करके लिखा कि जरा सोचिए! अगर आपका क्रिकेट किट अमेरिका से होके गुजरे और वे ड्रग्स के लिए उसमें ढेरों छेंद कर दें। उन्होंने छेद किए गए अपने बैट की तस्वीर भी ट्विटर पर शेयर की।

Advertisement

हिन्दुस्थान समाचार/धीरेन्द्र/अनूप

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार