सिडनी/नई दिल्ली, 03 जनवरी (CRICKETNMORE) । ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल जॉनसन का भारत के खिलाफ आखिरी टेस्ट में खेलना संदिग्ध है। जॉनसन सिडनी में होने वाले इस मैच से चोट के चलते बाहर बैठ सकते हैं।

Advertisement

एक मशहूर वेबसाइट के मुताबिक सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर शनिवार को ऑस्ट्रेलियाई टीम के पहले ट्रेनिंग सेशन के लिए भी जॉनसन नहीं पहुंचे। खबरों के मुताबिक जॉनसन के घुटने की नस में खिंचाव है, वर्ल्ड कप भी अगले महीने से शुरू होना है ऐसे में मेजबान टीम जॉनसन जैसे अहम गेंदबाज को लेकर कोई रिस्क नहीं उठाना चाहेगी और उन्हें सिडनी टेस्ट में आराम दे सकती है।

Advertisement

इसी हफ्ते की शुरुआत में ऐसी खबरें भी आई थीं कि जॉनसन ने ऑस्ट्रेलिया कप्तान स्टीवन स्मिथ और कोच डेरेन लीमन से बात की है कि उनसे सिडनी टेस्ट मैच में छोटे स्पेल में कराए जाएं। इस सीरीज में जॉनसन ने 3 मैचों में 35.53 की औसत से 13 विकेट झटके हैं जबकि 44.33 की औसत से 133 रन भी ठोके हैं। गौरतलब है कि चार टेस्ट मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 2-0 की अजेय बढ़त ले चुका है। पहले दोनों टेस्ट ऑस्ट्रेलिया ने जीते जबकि तीसरा टेस्ट ड्रॉ पर खत्म हुआ।

हिन्दुस्थान समाचार/सुनील

 

 

Advertisement

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार