IPL 2026 का आगाज होने में अब कुछ ही दिनों का समय बचा है। तो आइए आज हम आपको अपने इस खास आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) में सर्वाधिक विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज़, आईपीएल के आगामी सीजन में किस टीम के लिए खेलने वाले हैं।
5. आदिल राशिद (Adil Rashid): साल 2026 के टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के दिग्गज स्पिन गेंदबाज़ आदिल राशिद ने 8 मैचों में 13 विकेट झटके। वो टूर्नामेंट के पांचवें सबसे कामयाब गेंदबाज़ रहे, हालांकि वो IPL 2026 में अपना जलवा दिखाते नज़र नहीं आएंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने आईपीएल ऑक्शन के लिए अपना नाम नहीं भेजा था।
4. ब्लेसिंग मुज़ारबानी (Blessing Muzarabani): इस लिस्ट में चौथे नंबर पर जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज़ ब्लेसिंग मुज़ारबानी हैं, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में अपने देश के लिए 6 मैचों में 13 विकेट झटके। गौरतलब है कि जिम्बाब्वे का ये बॉलर भी IPL के आगामी सीजन में नज़र नहीं आएगा। वो पिछले सीजन RCB टीम का हिस्सा थे।
3. शैडली वैन शल्कविक (Shadley van Schalkwyk): टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज़ यूएसए के बॉलर शैडली वैन शल्कविक रहे, जिन्होंने 4 मैचों में 13 विकेट निकाले। गौर करें कि वो भी IPL के आगामी सीजन में एक्शन में नहीं दिखेंगे। उन्होंने भी IPL टूर्नामेंट के ऑक्शन के लिए अपना नाम नहीं भेजा था।
2. वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakaravarthy): इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर भारत के स्पिन गेंदबाज़ वरुण चक्रवर्ती हैं, जिन्होंने अपने देश के लिए साल 2026 के टी20 वर्ल्ड कप में 9 मैचों में 14 विकेट झटके। ये मिस्ट्री स्पिनर IPL 2026 में तीन बार की चैंपियन टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलता नज़र आएगा। उन्हें KKR ने 12 करोड़ रुपये में रिटेन किया है।
Also Read: LIVE Cricket Score
1. जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah): आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड भारत के तेज गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह ने बनाया। उन्होंने 8 मैचों में सिर्फ 6.21 की इकोनॉमी से 14 विकेट लिए। ये दिग्गज बॉलर IPL 2026 में एक बार फिर मुंबई इंडियंस के लिए एक्शन में दिखने वाला है। उन्हें MI ने 18 करोड़ में रिटेन किया है।