न्यूज़ीलैंड की टीम का टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) में प्रदर्शन बेहद खराब रहा है और उनका अब सुपर 8 में पहुंचना भी नामुमकिन सा लग रहा है। उन्होंने अभी तक अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच खेले है और दोनों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। मेजबान वेस्टइंडीज के खिलाफ आज हुए मुकाबले में उन्हें 13 रन से हार का सामना करना पड़ रहा है। वर्ल्ड कप में कीवी टीम के खराब प्रदर्शन पर पाकिस्तान के एक जर्नलिस्ट ने तंज कसा था, जिस पर न्यूज़ीलैंड के पूर्व क्रिकेटर मिचेल मैक्लेनाघन (Mitchell McClenaghan) ने करारा जवाब दिया है। 

Advertisement

पाकिस्तानी जर्नलिस्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "ऐसा तब होता है जब आप नेशनल ड्यूटी से अधिक पैसे को प्राथमिकता देते हैं न्यूज़ीलैंड के पास पाकिस्तान दौरे पर वर्ल्ड कप 2024 के लिए खुद को तैयार करने का एक बड़ा मौका था लेकिन उनके मुख्य खिलाड़ियों ने आईपीएल को चुना और अब वे वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं।" कीवी तेज गेंदबाज मैक्लेनाघन ने जर्नलिस्ट को करारा जवाब देते हुए लिखा कि, " “बहुत घटिया। आप हमारी सी टीम, आयरलैंड और यूएसए से गेम हार गए।"

Advertisement

आपको बता दे कि न्यूज़ीलैंड ने इस साल की शुरुआत में अप्रैल में अपने पाकिस्तान दौरे के लिए एक युवा टीम की घोषणा की थी क्योंकि अधिकांश सीनियर खिलाड़ी आईपीएल में बिजी थे। हालांकि इसके बावजूद इस कीवी टीम ने पाकिस्तान की ए टीम के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था और 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज 2-2 से ड्रा की थी। 

Also Read: Live Score

वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2024 में आज कीवी टीम के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 149 रन का स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूज़ीलैंड की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 136 रन ही बना सकी। न्यूज़ीलैंड अब अपना अगला मैच 15 जून किओ युगांडा के खिलाफ खेलेगी। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार