मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी 2024) के 21वें यानि आखिरी लीग मैच में टेक्सास सुपरकिंग्स का सामना सिएटल ओर्कास से हुआ जिसमें फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी वाली सुपरकिंग्स ने ओर्कास को 37 रनों से हरा दिया। इस मैच में सुपरकिंग्स के लिए मिचेल सैंटनर ने भी अहम योगदान दिया। सैंटनर ने बल्ले से 15 रन बनाए जबकि गेंद से भी 1 विकेट चटकाया।

Advertisement

सैंटनर ने अपनी बल्लेबाजी के दौरान बेशक 100 से कम के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की लेकिन अपनी इस छोटी सी पारी के दौरान उन्होंने 1 चौका और 1 छक्का भी लगाया। सैंटनर के बल्ले से निकले इस छक्के में इतनी ताकत थी कि गेंद स्टेडियम के बाहर जा गिरी। उनके इस शॉट में सुरेश रैना की झलक भी देखी जा सकती थी। इस छ्क्के का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

Advertisement

इस मैच की बात करें तो ओर्कास ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया औैर पहले दो ओवरों तक तो उनका ये फैसला सही साबित होता दिख रहा था। सुपरकिंग्स ने डेवोन कॉनवे और जोशुआ ट्रम्प के विकेट पहले दो ओवरों में ही गंवा दिए लेकिन इसके बाद सुपरकिंग्स ने कप्तान फाफ डु प्लेसिस (39) और मिलिंद कुमार (29) की पारियों के चलते मैच में वापसी की। कीमो पॉल ने इन दोनों बल्लेबाजों को आउट करके ओर्कास को एक बार फिर से ड्राइविंग सीट पर बिठा दिया।

हालांकि, इसके बाद केल्विन सैवेज ने आकर 27 गेंदों में 45 रनों की तूफानी पारी खेली और अपनी टीम को 177 तक पहुंचा दिया। ओर्कास के लिए अयान खान और कीमो पॉल ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट लिए। इसके बाद जब ओर्कास की टीम 177 रनों का पीछा करने उतरी तो वो कभी भी इस लक्ष्य को चेज़ करते हुए नहीं दिखे और अंत में पूरी टीम निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 140 रन ही बना पाई।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार