25 नवंबर,नई दिल्ली। न्यूजीलैंड ने यहां बे ओवल मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट मैच के पांचवें दिन सोमवार को इंग्लैंड को पारी और 65 रनों से हरा दिया। इस मुकाबले में मिचेल सैंटनर ने बल्लेबाजी,गेंदबाजी और फील्डिंग में शानदार प्रदर्शन कर टीम को जीत दिलाने में अहम रोल निभाया।

Advertisement

मैच के पांचवें दिन सैंटनर ने एक बेहतरीन कैच पकड़कर हर किसी का मन मोह लिया। उन्होंने नील वेग्नर की गेंद पर युवा बल्लेबाज ओली पोप का कैच पकड़ा। 

Advertisement

वेग्नर ने बाउंड्री का लालच देते हुए फुलटॉस गेंद डाली और पोप ने जाल में फंसकर उसपर शॉट खेल दिया। जिसके बाद शॉट कवर-पॉइंट पर फील्डिंग कर रहे सैंटनर ने अपने दाईं तरफ हवा में छलांग मारकर एक हाथ से बेहतरीन कैच लपका

सैंटनर ने इसके अलावा इस पारी में रोरी बर्न्स, डोम सिबली और जैक लीच का विकेट भी हासिल किया। इससे पहले बल्लेबाजी में सैंटनर ने अपने करियर का पहला शतक लगाते हुए 126 रन की पारी खेली। और बीजे वॉटलिंग के साथ मिलकर (205) 261 रनों की साझेदारी की,जो टीम की जीत में अहम साबित हुई। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार