Ollie pope: Cricket News & Match Updates
Ben Stokes ने लिया रिटायरमेंट तो कौन बनेगा इंग्लैंड का टेस्ट कैप्टन? ये तीन खिलाड़ी हैं बडे़ दावेदार
इंग्लैंड क्रिकेट टीम (England Cricket Team) के टेस्ट कैप्टन बेन स्टोक्स (Ben Stokes) नाइट क्लब विवाद में बुरी तरह फंस गए हैं। इसी बीच ताजा मीडिया रिपोर्ट्स में दांवे किए गए हैं कि वो इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं। अगर ऐसा होता है इंग्लिश टीम को नया टेस्ट कैप्टन ढूंढना होगा। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं कि बेन स्टोक्स के बाद इंग्लैंड का अगला टेस्ट कैप्टन कौन बन सकता है।
हैरी ब्रूक (Harry Brook): बेन स्टोक्स के बाद इंग्लैंड के अगले टेस्ट कैप्टन बनने के सबसे बड़े दावेदार 27 वर्षीय हैरी ब्रूक हैं। वो मौजूदा समय में टेस्ट टीम के वाइस कैप्टन हैं और वनडे-टी20 फॉर्मेट में तो कैप्टेंसी कर रहे हैं। ये दाएं हाथ का बल्लेबाज़ अपने देश के लिए अब तक 36 टेस्ट, 38 वनडे और 63 टी20 इंटरनेशनल खेल चुका है। वो तीनों ही फॉर्मेट में इंग्लिश टीम के अहम सदस्य है। यही वज़ह है वो हमारी लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। Read More...