न्यूजीलैंड और श्रीलंका की टीमें तीन मैचों की टी-20 सीरीज के बाद अब इतने ही मैचों की वनडे सीरीज में आमने-सामने हैं। पहला मैच बेसिन रिजर्व, वेलिंगटन में खेला जा रहा है जहां घरेलू टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और गेंदबाजों ने अपने कप्तान के फैसले को सही साबित करते हुए एक समय श्रीलंका को 23-4 पर समेट दिया।

Advertisement

अविष्का फर्नांडो ने केवल 63 गेंदों पर 56 रन बनाकर संघर्ष दिखाया, जबकि निसांका, कुसल मेंडिस और असलांका जैसे बल्लेबाज कीवी गेंदबाजी का सामना नहीं कर सके। इससे भी बदतर बात यह रही कि कामिंदु मेंडिस को मिचेल सेंटनर ने शानदार प्रयास करते हुए रन आउट कर दिया। कामिंदु मेंडिस के इस रनआउट ने फैंस को जोंटी रोड्स की याद भी दिला दी।

Advertisement

ये रनआउट नौवें ओवर की अंतिम गेंद पर देखने को मिला। मेंडिस ने इस गेंद पर ऑफ साइड की तरफ नरम हाथों से डिफेंड किया और एक रन चुराने की कोशिश की। हालांकि, एक्स्ट्रा कवर पर मिचेल सेंटनर गेंद की ओर दौड़े और एक हाथ से अंडर-आर्म थ्रो मारकर स्टंप्स को हिट कर दिया जिससे मेंडिस को पवेलियन जाना पड़ा। इस रन आउट ने फैंस के लिए पुराने जोंटी रोड्स की यादें ताजा कर दीं और सेंटनर ने एक बार फिर दिखाया कि वो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फील्डर्स में से एक क्यों हैं।

सैंटनर इस समय न्यूजीलैंड के स्थायी व्हाइट-बॉल कप्तान हैं। वो आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए भी खेलेंगे। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के साथ ये सीरीज दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण है और ये देखना दिलचस्प होगा कि टी-20 सीरीज गंवाने के बाद वो वनडे सीरीज में किस तरह से वापसी करते हैं। फिलहाल ताजा समाचार लिखे जाने तक श्रीलंका ने 41.3 ओवर में 9  विकेट गंवाकर 176 रन बना लिए थे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार