भारतीय महिला क्रिकेट टीम कप्तान मिताली राज (Mithali Raj) ने मंगलवार (21 सितंबर) को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में शानदार अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया। मिताली ने 107 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 61 रनों की पारी खेली। 

Advertisement

मिताली दुनिया की पहली क्रिकेटर (पुरुष और महिला) बन गई हैं, जिन्होंने लगातार पांच वनडे पारियों में 50 या उससे ज्यादा रनों की पारी खेली है, जब टीम का कोई अन्य खिलाड़ी इन सभी पारियों में अर्धशतक नहीं जड़ पाया।

Advertisement

मिताली ने इससे पहले लखनऊ में साउथ अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 79 रन, ब्रिस्टल में इंग्लैंड के खिलाफ 72 रन, टॉन्टन ने इंग्लैंड के खिलाफ 59 रन और वॉरसेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 75 रनों की पारी खेली थी। 

इसके अलावा मिताली ने अपने 20000 करियर (फर्स्ट क्लास+लिस्ट ए+टी-20) रन पूरे कर लिए हैं। 38 साल की मिताली ने साल 1999 में भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू किया था।

मिताली के अर्धशतक के दम पर निर्धारित 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 225 रन का सम्मानजनक स्कोर बनाया। उनके अलावा याशिका भाटिया ने 35 रन और रिचा घोष ने नाबाद 32 रन की पारी खेली।  

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार